उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री और प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मंगलवार को केंद्र सरकार के बजट 2026 को जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने जिला मुख्यालय ककोर के मानस सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बजट की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट 2026 में किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि अवसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अतिरिक्त, युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए ठोस व्यवस्थाएं की गई हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों, मातृ वंदना योजनाओं और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों को मजबूत किया गया है। गरीब और वंचित वर्ग के लिए आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को गति दी गई है। बुनियादी ढांचे, सड़कों, पेयजल, बिजली और नगरीय विकास पर बड़े निवेश का प्रावधान भी इस बजट में शामिल है। प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि यह बजट समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने वाला, समावेशी और जनहितकारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट औरैया सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का बजट 2026 “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है। इस अवसर पर पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रजनीश पाण्डेय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/w89TVU2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply