DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बहराइच में तेज रफ्तार ट्रक ने ठेला विक्रेता को कुचला:महिला ने मौके पर ही तोड़ा दम, नानपारा-खीरी हाईवे पर हादसा

बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-खीरी हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला ठेला विक्रेता को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना परवानी गौढ़ी के पास हाईवे किनारे हुई। पुलिस को उमेश कुमार पुत्र लक्ष्मन, निवासी एचुआ, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच ने सूचना दी। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मां इमरती देवी को रौंद दिया। इमरती देवी उस समय हाईवे किनारे ठेला लगाए हुए थीं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को वाहन के नीचे से निकलवाया। देर शाम करीब 6 बजे विधिक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।


https://ift.tt/cOPBozb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *