DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सांसद इकरा गुर्जर से शादी कर लें, हलाला नहीं होगा:शामली में राम विशाल दास का विवादित बयान कहा- तीन तलाक से बच जाएंगी

यूपी में कैराना से सपा सांसद इकरा हसन पर एक बार फिर विवादित बयान दिया गया। शामली में गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास ने कहा, सांसद इकरा हसन को किसी गुर्जर से शादी कर लेनी चाहिए। इससे वो तीन तलाक और ससुर के हलाला से बच जाएंगी। स्वामी राम विशाल हिंदू सम्मेलन में बोल रहे थे। मामला 31 जनवरी का है। वीडियो आज, मंगलवार को सामने आया है। छह महीने पहले मुरादाबाद में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी की थी। राणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा था- मैं कैराना सांसद इकरा हसन से निकाह कबूल फरमाता हूं। वह भी कबूल करें। वह मुस्लिम धर्म अपनाए रखें। मेरे घर में नमाज पढ़ें। मुझे कोई एतराज नहीं है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, 31 जनवरी को महाराज कंडेला गांव में हिंदू सम्मेलन था। इसमें गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास भी पहुंचे थे। उन्होंने मंच से कहा– जब इकरा हसन गुर्जर समुदाय के बीच वोट मांगने आई थीं, तो उन्होंने कहा था कि मैं आपकी बेटी हूं, मैं भी गुर्जरी हूं, मैं भी आपकी जाति की हूं, मुझे वोट दीजिए। इस पर स्वामी राम विशाल दास ने इकरा हसन को सुझाव दिया। कहा, इकरा हसन किसी गुर्जर युवक से शादी कर लें। ऐसा करने से तीन तलाक और ससुर से हलाला जैसी स्थिति से बचना आसान हो जाएगा। स्वामी राम विशाल दास ने अपने भाषण में गुर्जर समुदाय से कहा, वोटिंग के दौरान समुदाय का समर्थन केवल वोट तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह रिश्तेदारी में भी बदला जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई लोग स्वामी राम विशाल दास के बयान की निंदा कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे धार्मिक सम्मेलन में सामान्य टिप्पणी के रूप में बता रहे हैं। स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों ने भी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… अब योगेंद्र राणा विवाद को जानिए… करणी सेना उपाध्यक्ष बोला- सांसद इकरा हसन से निकाह कबूल, शर्त- ओवैसी मुझे जीजा बुलाएं मुरादाबाद में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें कहा- कैराना सांसद इकरा हसन अभी अविवाहित हैं। मैं भी देखने में उनसे कम खूबसूरत नहीं हूं। मेरा घर मकान भी ठीकठाक है। मेरे पास जमीन जायदाद और माल भी कम नहीं है। मुरादाबाद में मेरे कई मकान हैं। मैंने अपनी पत्नी से भी पूछ लिया है। इकरा हसन चाहें तो मुझसे शादी कर सकती हैं। मैं उन्हें अपने घर में नमाज पढ़ने की इजाजत इे दूंगा। लेकिन एक शर्त है कि असदुद्दीन ओवैसी और अबरुद्दीन ओवैसी मुझे जीजा कहकर बुलाएंगे। मुझे इकरा हसन से निकाह कबूल है …कबूल है… कबूल है। पढ़ें पूरी खबर…
———————— यह खबर भी पढ़ें…
गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला-बच्ची को रौंदा,VIDEO:50 मीटर तक बोनट पर लटकी रही, 3 गाड़ियों को चपेट लिया

गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला और बच्ची को रौंद दिया। टक्कर के बाद महिला कार की बोनट पर करीब 50 मीटर तक लटकी रही। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसका पैर टूट गया। वहीं, बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे में एक स्कूटी समेत 3 अन्य वाहन भी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना विजयनगर थाने की सैन चौक की है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/U53OXuw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *