लखनऊ विश्वविद्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष राहुल झांसला के साथ छात्रों का संवाद कार्यक्रम को लेकर कैंपस में बवाल हो गया। NSUI से जुड़े छात्रों का आरोप हैं कि इस कार्यक्रम को रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके बाद कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया। कुछ देर बाद जब उन्हें हिरासत से छोड़ा गया, तो छात्रों ने वापस से कैंपस आकर कुलपति कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुईं। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से स्टूडेंट्स को समझाने का प्रयास किया गया, पर छात्रों की नारेबाजी जारी रही। छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप NSUI से जुड़े छात्र प्रिंस प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ ये घेराव किया जा रहा हैं। क्या विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए लोकतंत्र समाप्त हो चुका है? क्या विश्वविद्यालय केवल भाजपा-RSS-ABVP के कार्यक्रमों के लिए ही खुला रहेगा? क्या अब छात्र आपस में सीधा संवाद भी नहीं कर सकते? विश्वविद्यालय छात्रों का है, और छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
https://ift.tt/6IsW5xo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply