DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई:खराब स्ट्रीट लाइटें तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश, सफाई समस्याओं का मौके पर निस्तारण

सहारनपुर नगर निगम में अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को जनसमस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कुल सात शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सफाई, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख थे। दो सफाई संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि तीन स्थानों पर खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक करने के आदेश दिए गए। जनसुनवाई में वार्ड 35 स्वतंत्र नगरी के संजीव गोयल ने नालियों की सफाई न होने की शिकायत की। इसी तरह, वार्ड 33 में शक्ति पेट्रोल पंप, दिल्ली रोड के सामने गंदगी की समस्या उठाई गई। अपर नगरायुक्त ने इन शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सफाई निरीक्षक और सफाई मित्रों की टीम को मौके पर भेजा, जिन्होंने सफाई कार्य कर समस्याओं का समाधान किया। स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों में वार्ड 58 सर्राफा बाजार के आशीष सैनी, वार्ड 55 चंद्रनगर के प्रदीप वर्मा और वार्ड 46 तोता चौक के संजीव गोयल ने अपने-अपने क्षेत्रों में खराब लाइटों की समस्या बताई। इस पर अपर नगरायुक्त ने अवर अभियंता (प्रकाश) को इन क्षेत्रों की लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने का निर्देश दिया, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, वार्ड 18 लेबर कॉलोनी के संजीव कुमार और वार्ड 16 नवीन नगर के उमेश सचदेवा ने आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस संबंध में नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अपर नगरायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।


https://ift.tt/d3Izesr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *