उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। बोर्ड ने इस बार 222 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 683 केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस और CCTV
नकल, पेपर लीक और किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए अति संवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों पर की तैनाती की गई है। बोर्ड का साफ कहना है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। पिछले साल की तुलना में कम हुए संवेदनशील केंद्र
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में 306 अति संवेदनशील 692 संवेदनशील केंद्र थे, जबकि इस बार बेहतर प्रबंधन और सख्ती के चलते इनकी संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। 24×7 सक्रिय रहेंगे जिला कंट्रोल रूम
सभी जिलों में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता और परीक्षा संचालन की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाएगी। केंद्र में प्रवेश से लेकर उत्तर पुस्तिका जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाएगी। छात्रों की सुविधा को भी प्राथमिकता बोर्ड ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, आवश्यक चिकित्सा सहायता की पूरी व्यवस्था की गई है।
https://ift.tt/4kOJ38V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply