DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में 40 घरों पर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर:मुस्लिम परिवार से परेशान होकर लोग मकान बेच रहे; पुलिस से भी नाराजगी

आगरा के 40 घरों में ‘मकान बिकाऊ हैं’ के पोस्टर लग गए हैं। लोग घरों को बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क कर रहे हैं। सबसे पॉश कॉलोनियों में शुमार बल्केश्वर की भगवाननगर में डॉक्टर, इंजीनियर और व्यवसायियों के घर हैं। उन्होंने बताया- एक दबंग के खौफ में लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घरों पर पोस्टर लगने के बाद पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर लोग अड़ गए कि वो सिर्फ एक परिवार से परेशान हो चुके हैं। उसके कॉलोनी से हटने के बाद ही मकान बिकाऊ के पोस्टर हटाए जाएंगे। अब पूरी घटना पढ़िए….

पहले लोगों की बात
गाड़ी निकालने के झगड़े में घर में घुसकर मारपीट
भगवान नगर के रहने वाले लोगों ने बताया- हमारी कॉलोनी में शहजाद और उसका बेटा सनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। सनी दबंग है, वो आए दिन कॉलोनी के लोगों से मारपीट करता है। 2 फरवरी को मेरे घर में बड़ा आयोजन था। घर के बाहर टेंट लगा था। सनी ने गाड़ी निकालने का विवाद किया, फिर उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान उसने गले की सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। बीच बचाव करने के लिए पड़ोसी पहुंचे, लेकिन उन्हें भी चोटिल कर दिया गया। इस मारपीट में गले पर चोट लगी, उन्हें 2 टांके लगाने पड़े। वहीं, प्रीति अग्रवाल का कहना है कि सनी ने मेरे साथ भी अभद्रता की। गाली गलौज की। विरोध करने पर घर में घुस आया। पड़ोसियों ने आकर उसको रोका, नहीं तो न जाने क्या हो जाता।
थाने में शिकायत की, कुछ हुआ नहीं
लोगों का कहना है कि 2 फरवरी को इस मारपीट के बाद कमलानगर थाने गए तो पुलिस इंस्पेक्टर ने उनकी बात तक नहीं सुनी। हमारी लिखित शिकायत भी नहीं ली। उल्टे पीड़ित परिवार को ही धमकाने लगे। इससे कॉलोनी के सभी लोग आक्रोशित हो गए। उन्हें गुस्सा इस बात का था कि धमकी और मारपीट करने वाले पर पुलिस एक्शन क्यों नहीं ले रही है, जबकि ये सब कॉलोनी में आए दिन होती है। इसलिए दूसरे दिन सुबह सबने अपने घरों पर मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए। पार्षद बोले- सनी ने मुझको भी पीटा, कोई कार्रवाई नहीं हुई
क्षेत्रीय पार्षद हरीओम बाबा अग्रवाल का कहना है कि शाहजाद और सनी के खिलाफ पहले भी शिकायतें हो चुकी है। उसने मेरे साथ भी मारपीट की, मगर पुलिस कभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। यही वजह है कि लोग यहां रहना ही नहीं चाहते हैं, सब अपने घर बेचकर आउटर में मकान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। ….


https://ift.tt/FViCJ5c

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *