DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारी:4 फरवरी को होगा आयोजन, बाइक रैली और जनसंपर्क जारी

संभल में 4 फरवरी को होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। हिंदू समाज समिति और उससे जुड़े कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए पूरे उत्साह से जुटे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सामाजिक समरसता का संदेश देना है। सम्मेलन में महामंडलेश्वर भैया दास जी महाराज, श्री बालाजी धाम आश्रम गौशाला टांडा हेडा (दिल्ली–बागपत रोड) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर लोगों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए 2 फरवरी को नगर में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को सम्मेलन की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त, मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने संभल नगर के विभिन्न बाजारों, मोहल्लों और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर सम्मेलन के उद्देश्य, कार्यक्रम की रूपरेखा और समय की जानकारी दी गई। जन संवाद के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर में जगह-जगह बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में व्यवस्थाओं, सुरक्षा, मंच सज्जा, अतिथियों के स्वागत और प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा हुई। जिम्मेदारियों का बंटवारा कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। आयोजकों के अनुसार, विशाल हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन में संभल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।


https://ift.tt/Z8AOwiy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *