DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में आधा दर्जन गोवंशों के कटे मिले सर:सरयू नदी के पुल के नीचे नोच रहे थे कौवे और कुत्ते

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़हरडीह गांव में स्थित छोटी सरयू नदी पुल के नीचे मंगलवार को आधा दर्जन गोवंशों का कटा हुआ सिर मिलने का मामला सामने आया है। गोवंश का कटा सर मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए इसके बाद इस पूरे मामले की सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। इससे पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र और जीयनपुर थाना क्षेत्र में गोवध का मामला सामने आया था। हालांकि पूर्व में गोवध और गोकशी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश
जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में गोवंश मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद महाराजगंज थाने के प्रभारी और क्षेत्राधिकार सगड़ी भी मौके पर पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपलिंग कर अवशेष को जांच के लिए भेज रही है। इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है की घटना में जो भी लोग शामिल होंगे। उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/dVXFi8D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *