DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डॉ.देवाशीष शुक्ला बने अटल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक:एक दिन पहले नए कुलपति ने चार्ज संभाला, शासन ने जारी किया आदेश

बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.देवाशीष शुक्ला को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। डॉ. देबाशीष शुक्ला को यह नियुक्ति तीन साल के लिए दी गई है। मौजूदा समय वो बलरामपुर अस्पताल में एमएस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले डॉ.देवाशीष शुक्ला डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ ही कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में चिकित्सा अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अटल विश्वविद्यालय से प्रदेश भर के नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज संबद्ध है। ऐसे में विश्वविद्यालय का दायरा पूरे प्रदेश में है। इन पाठ्यक्रमों के प्रवेश के साथ ही परीक्षा की जिम्मेदारी भी अटल विश्वविद्यालय के पास है। विश्वविद्यालय में हाल ही में कुलपति के पद मेजर जनरल डॉ.अमित देवगन की नियुक्ति हुई है। अब विश्वविद्यालय को नया परीक्षा नियंत्रक भी दिया गया है।


https://ift.tt/PYiD6pk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *