DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगंज बार एसो. अध्यक्ष का 3 चुनाव अधिकारियों को नोटिस:चुनाव में धांधली, धन गबन और ऑडिट न कराने का आरोप लगाया

एटा जनपद की अलीगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने तीन पूर्व चुनाव अधिकारियों को लिखित नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एडवोकेट रामेंद्र पाल, केशव सिन्हा और जगदीश सिंह वर्मा को भेजा गया है। ये तीनों पूर्व में एल्डर्स कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि ये सदस्य वर्ष 2025 में बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी थे। अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि पूर्व चुनाव अधिकारी रामेंद्र पाल पांडे पर संगठन को भ्रमित करने और पूर्व पदाधिकारियों द्वारा कथित धन गबन में संलिप्तता का जिक्र नोटिस में किया गया है। अध्यक्ष शाक्य के अनुसार, माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश के अनुपालन में 16 दिसंबर को पूर्व एल्डर्स कमेटी की जगह एक नवीन एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया था। वर्ष 2026 के चुनावों के लिए इस नई कमेटी का विधिवत चयन 73 सदस्यों की बैठक में किया गया, जो माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज और मॉडल बायलॉज के दिशानिर्देशों के अनुसार था। नई एल्डर्स कमेटी में प्रताप सिंह राठौर, ब्रजेंद्र कुमार अवस्थी, मेघ सिंह शाक्य, अरविंद कुमार वर्मा और चंद्रपाल यादव को नामित किया गया। इसी कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न कराए। चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद इसकी सूचना तहसीलदार अलीगंज और राज्य विधिक परिषद प्रयागराज को भी भेजी गई थी। अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने आगे बताया कि पूर्व पदाधिकारियों ने ऑडिट भी नहीं करवाया है और अपने कृत्यों पर पर्दा डालने के लिए कुछ सदस्यों द्वारा चुनाव करवाए जा रहे हैं। शाक्य ने तीनों पदाधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर निष्कासित करने की बात कही है।


https://ift.tt/Rg9XmDk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *