कौशांबी में हाईवे पर सोमवार को लक्जरी गाड़ियों से हाई स्कूल-इंटर मीडिएट में पढ़ाई करने वाले नाबालिग छात्र-छात्राएं स्टंटबाजी करते हुए निकले। ये वीडियो नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित केपीएस स्कूल सेंटर जेवियर स्कूल के छात्र-छात्राओं का बताया जा रहा हैं। दरअसल 2 फरवरी को केपीएस स्कूल में इंटर-हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी का आयोजन था। फेयरवेल पार्टी के बाद छात्र-छात्राओं ने पहले से बुक की गई करीब 8 से 10 लग्जरी गाड़ियों पर सवार होकर हाईवे पर स्टंटबाजी की। जिसमें थार, सफारी, इनोवा जैसी हाईक्लास कारों की रूपटाप और खिड़कियों से निकलकर स्टंटबाजी किया। वीडियो सामने आने के पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के रामवनगमन मार्ग का बताया जा रहा है। ड्रोन से रिकॉर्ड कराया स्टंटबाजी का वीडियो बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राएं चलती गाड़ियों की रूफ विंडो खोलकर खड़े हुए, अलग-अलग तरह के खतरनाक स्टंट किए। इस पूरी हरकत को रील बनाने के उद्देश्य से कैमरे में कैद कराया गया। स्टंटबाजी का वीडियो ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड कराया गया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर के लिए पोस्ट किया गया। छत और दरवाजों पर खड़े होकर स्टंट वीडियो में थार समेत कई लग्जरी वाहन शामिल हैं। कुछ युवक चलती गाड़ियों की छत और खिड़कियों पर खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। जबकि कुछ सड़क पर ही वीडियो शूट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला कोखराज थाना क्षेत्र के रामवनगमन मार्ग का है। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में इस तरह की स्टंटबाजी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। वीडियो के आधार पर वाहनों के नंबरों से पहचान शुरू वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर संबंधित वाहनों के नंबरों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। —————————- ये भी पढ़ें… जिस स्कूल में नमाज पढ़वाई, वहां सारे टीचर हिंदू:मथुरा में लोग बोले- हेडमास्टर बाउंड्री बनवाना चाह रहे थे, इसलिए फंसाया मथुरा के प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर पर 2 गंभीर आरोप लगे। पहला- स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश करते हैं। इस्लाम को बेहतर हिंदू धर्म को खराब बताते हैं। दूसरा- स्कूल में जबरन नमाज पढ़वाते हैं, राष्ट्रगान नहीं करवाते। 24 घंटे के अंदर हेडमास्टर जान मोहम्मद को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सस्पेंड कर दिया। इसके बाद जान मोहम्मद की तबीयत बिगड़ गई। वो छुट्टी लेकर अपने घर आगरा चले गए। पढ़ें पूरी खबर….
https://ift.tt/KjRecsU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply