DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीतापुर में दुकान पर गैस सिलेंडर लीक, आग लगी:दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, बड़ा हादसा टला

सीतापुर के तम्बौर कस्बे में मंगलवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब बस स्टॉप पर बाबा बुरहानुद्दीन के पास पुरानी बाजार रोड स्थित एक दुकान में एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण हादसा हो गया। अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक दुकान पर चूल्हा बनवाने आया था। चूल्हा बनवाने के दौरान अचानक एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस की गंध फैलते ही लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं। चूल्हा बनाने वाले दुकानदार ने बताया कि गैस रिसाव अचानक हुआ और आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। कई लोग दुकान और आसपास की दुकानों से बाहर निकलकर आग बुझाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के चलते उस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि यदि आग सिलेंडर तक पूरी तरह पहुंच जाती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही। हालांकि आग लगने से दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुकानों में गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


https://ift.tt/GTNV80e

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *