प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन) के वर्ष 2025-26 के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र एल्डर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए। एल्डर कमेटी के अनुसार, बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और इसी दिन नाम वापसी की अंतिम तिथि भी निर्धारित है। मंगलवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला की अध्यक्षता में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान सदस्य जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, रफीक खां, राधेश्याम मिश्र, प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी और अधिवक्ता परमानंद मिश्र भी मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन करने वालों में जयप्रकाश मिश्र, शिशिर कुमार शुक्ला, करुणा शंकर मिश्र, गिरीश कुमार मिश्र, विवेक कुमार शुक्ला, हरकेश बहादुर सिंह, शांति भूषण त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार द्विवेदी, सुरेश चंद विश्वकर्मा, रमेश राव, सुभाष चंद्र सिंह और विनोद कुमार शर्मा सहित कई अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रिजवान हुसैन, आलोक चंद्र त्रिवेदी, विनोद कुमार चतुर्वेदी, श्रीपत पाठक, कौशलेश कुमार त्रिपाठी, निर्भय सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, संजय कुमार पांडेय, सतीश तिवारी, रामानुज मिश्रा, सुशील कुमार शुक्ला और राजबहादुर यादव जैसे कई अधिवक्ता चुनाव मैदान में उतरे हैं। एल्डर कमेटी ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
https://ift.tt/8zEaZ17
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply