DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलिया में विवाहिता ने सुसाइड किया:ससुर पर शव नदी में फेंकने का आरोप, पुलिस ने पकड़ा, लाश की तलाश शुरू

बलिया के बांसडीह थानाक्षेत्र के टोला बाजार (सुल्तानपुर) में आत्महत्या के लिए उकसाने और शव छिपाने के आरोप में पुलिस ने मृतका के ससुर विजय शंकर सिंह को मंगलवार को सुल्तानपुर डीहबाबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस फिलहाल नदी में शव की तलाश कर रही है। यह मामला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के टोलापुर बाजार (सुल्तानपुर) का है। यहां एक विवाहिता को दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि ससुरालियों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस या मायके वालों को सूचना दिए बिना ही शव को चुपचाप घाघरा नदी में प्रवाहित कर दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को मृतका रिंकू सिंह के ही मोबाइल से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी भाभी को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जब परिजन सुल्तानपुर पहुंचे तो वहां न तो रिंकू मिली और न ही ससुराल पक्ष का कोई सदस्य। घर पर सन्नाटा और ससुरालियों के गायब मिलने के बाद परिजनों ने गांव में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। 2 फरवरी को मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, उनकी बहन की शादी लगभग 10 वर्ष पहले चंदन सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी ग्राम टोलापुर बाजार सुल्तानपुर, थाना बांसडीह, जनपद बलिया के साथ हुई थी। तहरीर में बताया गया है कि बहन के पति चंदन सिंह, ससुर विजय शंकर सिंह पुत्र स्व. राजदेव सिंह, सास कालपति देवी तथा ननद रेखा सिंह व रूबी सिंह निवासीगण टोलापुर बाजार सुल्तानपुर द्वारा उसे आए दिन मारपीट और गाली-गलौज कर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर 1 फरवरी को शाम करीब 4:30 बजे उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि शव को छिपाने की नीयत से मृतका की सास, ससुर और दोनों ननदों ने गांव के कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर घाघरा नदी में प्रवाहित कर दिया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।


https://ift.tt/dCxjgAO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *