बिजनौर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सूर्य सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। मंत्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बिजनौर के लगभग 10,000 बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस आयोजन को ‘बहुत ही सुंदर’ बताया। मंत्री शर्मा ने आगे कहा कि यह क्रीड़ा भारती का एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। इसी श्रृंखला के तहत देश के प्रत्येक जनपद में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। सदर विधायक सूची मौसम चौधरी के पति और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने सूर्य नमस्कार के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार से शरीर स्वस्थ रहता है, जिससे मानसिक स्थिति मजबूत होती है और बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। सदर विधायक ने कहा कि क्रीड़ा भारती द्वारा यह संस्कार रोपित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने और विश्व का नेतृत्व करने के सपने की शुरुआत बताया, जिसका बीज आज रोपित किया गया है और यह एक दिन वट वृक्ष का रूप लेकर पूरे विश्व में फैलेगा। देखें कार्यक्रम की फोटो…
https://ift.tt/47t5KWF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply