DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी के नाले में मिला नवजात का शव:लोगों ने आसपास के नर्सिंगहोम की भूमिका पर उठाए सवाल

झांसी के मऊरानीपुर इलाके में सोमवार को नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुखनई नदी के पास से गुजर रहे एक बड़े नाले में नवजात का शव फंसा मिलने की सूचना जैसे ही फैली, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले नाले में फंसा था नवजात का शव… नाले के पाइप में तार में फंसा मिला शव
दरअसल, मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में सुखनई नदी के किनारे से एक बड़ा नाला गुजरता है। सोमवार को स्थानीय निवासी जब नाले के उस हिस्से के पास पहुंचे, जहां नाला नदी में खुलता है, तो उन्होंने देखा कि नाले के पाइप के आगे हिस्से में एक नवजात का शव तार में फंसा हुआ है। यह दृश्य देखते ही लोगों ने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। नर्सिंग होम्स की भूमिका पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर नवजात का शव मिला है, उसके आसपास कई नर्सिंग होम संचालित हैं। लोगों ने आशंका जताई कि कहीं इस मामले के पीछे अवैध गतिविधियां तो नहीं चल रही हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ नर्सिंग होम में जन्म से पहले भ्रूण के लिंग की जांच की जाती होगी, जिसके चलते यह घटना सामने आई है।
चार माह का बताया जा रहा है नवजात
मऊरानीपुर पुलिस के अनुसार, घटना 2 फरवरी की है। थाना क्षेत्र में मदर फूड्स रेस्टोरेंट के सामने सुखनई नदी के किनारे नवजात का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में नवजात की उम्र करीब चार माह आंकी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नवजात का शव यहां तक कैसे पहुंचा।


https://ift.tt/nXMO2Io

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *