गाजियाबाद में नंदग्राम थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स, नकद राशि और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश पर की गई। 3 जून को नंदग्राम थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान 30 फुटा रोड, गली नंबर-1 पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन चारों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 4750 ग्राम (लगभग 4.75 किलोग्राम) ड्रग्स, 59 लाख 16 हजार 180 रुपये नकद और 12 मोबाइल फोन (5 कीपैड और 7 स्मार्टफोन) बरामद किए हैं। एडीसीपी आलोक प्रियदर्शी ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बताई। इनमें 30 फुटा रोड निवासी बृजराज शामिल है, जिसके पास से 1150 ग्राम ड्रग्स बरामद हुए। बृजराज की पत्नी लालाबाई के पास से 1050 ग्राम ड्रग्स मिले।
तीसरी आरोपी सोना है, जिसके पति कमल पहले से ही ड्रग्स के मामले में जेल में बंद हैं। पति के जेल जाने के बाद सोना ने खुद यह कारोबार शुरू कर दिया था। पुलिस ने सोना के पास से सर्वाधिक 1350 ग्राम ड्रग्स, 50 लाख 67 हजार रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। चौथी आरोपी 30 फुटा रोड निवासी गीता है। उसके पास से 1200 ग्राम ड्रग्स और 8 लाख 48 हजार रुपये नकद मिले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाइक से छोटे-छोटे पैकेट बनाकर ड्रग्स बेचते थे। इस अवैध कमाई का इस्तेमाल वे घर खर्च चलाने और संपत्ति खरीदने में करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।
https://ift.tt/xzrfdXO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply