DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी डीएम ने नगर पंचायत करारी का किया निरीक्षण:अनियमितताओं पर अधिशासी अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

कौशांबी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को नगर पंचायत करारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका में शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज न होने, पंजिका के अधूरे और असत्यापित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। डॉ. अमित पाल ने कार्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने और अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के लगभग 40 मिनट तक चले इस औचक निरीक्षण से नगर पंचायत करारी कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। उनके जाने के बाद ही कर्मचारियों ने राहत महसूस की।


https://ift.tt/5zG32lb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *