DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोटेदार की हत्या, 5 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं:पुलिस ने 10 से अधिक गांवों में दबिश दी, तनाव के बीच फोर्स तैनात

संभल में चुनावी रंजिश के चलते एक राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे पीड़ित पक्ष में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 10 से अधिक गांवों में दबिश दी है। यह घटना संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के थाना बबराला क्षेत्र के पहलवाड़ा गांव में हुई। शुक्रवार रात को प्रधानी चुनाव की रंजिश में हुए पथराव और फायरिंग के दौरान ग्राम प्रधान मीरा देवी की 62 वर्षीय सास प्रेमवती (पत्नी राजेंद्र) की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना में प्रधान पद के प्रत्याशी सुभाष के पक्ष से देवेश भी घायल हुआ है, जिसके कान को गोली छूकर निकल गई। राशन डीलर प्रेमवती के बेटे पवन की पत्नी मीरा देवी पहलवाड़ा गांव की दो बार से प्रधान हैं। बबराला थाना पुलिस ने पवन की शिकायत पर नीतीश कुमार, सुभाष पुत्र रामबाबू, मनीष, वीरेश पुत्र राजवीर सिंह, रामबाबू पुत्र मुकुट सिंह, वीरपाल, बलराम पुत्र आसाराम, लाखी पुत्र बलराम, गिरीश पुत्र जुगेंद्र, राजवीर सत्यपाल पुत्र मलखान, नीरज पुत्र वीरपाल और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों के ठिकानों सहित आसपास के गांवों में भी छापेमारी की है, लेकिन अभी तक कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि मृतक राशन डीलर का परिवार समाजवादी पार्टी से जुड़ा है, जबकि आरोपी पक्ष भाजपा खेमे का है। गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी नेता लाठी-डंडों और सरकारी ताकत के बल पर अपने प्रधान बनाना चाहते हैं। इस मामले पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


https://ift.tt/A03mDjY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *