DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा छात्र फंदे पर लटका:2 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- मां मैं तुम्हें छोड़कर जा रहा हूं… इस बात का दुख है

कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह कोचिंग जाने के लिए दोस्त ने फोन किया। कॉल रिसीव न होने पर वह छात्र के कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा था। उसने घरवालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच की। फॉरेंसिक टीम को छात्र की जेब से 2 पेज का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था- राधा काश तुम मुझे छोड़कर न जाती तो मैं भी साथ चलता। मां मुझे सुकून चाहिए, मैं तुम्हें छोड़ कर जा रहा हूं। छात्र दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दे चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बिठूर थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 3 साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था छात्र कानपुर देहात, रसूलाबाद, कैंजरी घासी निवादा निवासी जयवीर सिंह फौज से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में वह केसा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। परिवार में उनकी पत्नी मोना, 2 बेटे पुष्पेंद्र और अजीत कुमार उर्फ जीतू थे। ताऊ रणवीर सिंह ने बताया कि जीतू 3 साल से नारामऊ में एल्मिको टाऊनशिप के पीछे स्थित होरा बांगर स्थित उनके निर्माणाधीन 3 मंजिला मकान में करीब 3 साल से रह रहा था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इससे पहले वह दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दे चुका था। बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे जीतू घर से गया था। रात करीब 9 बजे मौसेरे भाई अंशू ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठी। कोचिंग जाने के लिए दोस्त बुलाने पहुंचा तो फंदे से लटकता देखा मंगलवार सुबह कोचिंग जाने के लिए बर्रा विश्व बैंक निवासी दोस्त आदर्श ने फोन किया। मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। फोन न उठने पर वह घर पहुंचा। मेनगेट बंद था। इसके बाद वह घर के पिछले रास्ते से अंदर पहुंचा। उसने जीतू के कमरे का दरवाजा खोला तो वह खुल गया। वह अंदर गया तो देखा कि जीतू का शव पंखे से लटक रहा था। उसने जीतू के घर और पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस को उसके पैंट की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसके अलावा कमरे में शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट पड़े हुए मिले। छात्र के कान में ईयर ब्ड्स लगे हुए थे। सुसाइड नोट में छात्र ने क्या लिखा, वो पढ़िए- पापा, भैया आप लोग बहुत अच्छे हो। आपको देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। मैं अपनी बातें किसी को बता नहीं सकता था। जो मैं लिख रहा हूं, वो मैं बिना नशे के नहीं लिख सकता था। इसलिए आज शराब पी है। दीदी, चाचा, भैया आप सब बहुत अच्छे हैं। मेरे बारे में किसी को कुछ जानना हो तो मेरे दोस्त आदर्श, आशू, दीपक से पूछ लीजिएगा। ये सब मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं अब सुकून चाहता हूं, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं। वहीं सुसाइड नोट में सबसे ऊपर लिखा हुआ था कि राधा काश तुम मुझे छोड़कर न जाती, मैं भी तुम्हारे साथ चलता। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि छात्र के कमरे से शराब की बोतल मिली है। दो पेज के सुसाइड नोट में छात्र ने परिवार के बारे में भावनात्मक बातें लिखी हैं। जिसमें छात्र ने अपनी एक महिला मित्र का भी जिक्र किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। …………… ये खबर भी पढ़िए- यूपी सरकार के 2 मंत्री भिड़े:ओपी राजभर ने कहा- मां का दूध पीया है तो बताओ; अनिल बोले- मां को बीच में नहीं लाना था ‘अगर पूरे देश में वोट बेचने की कोई दुकान है, तो उसका पता बताया जाए। अगर माई के लाल हैं, तो बता दें। आज जो लोग उंगली उठा रहे हैं, वे कभी लोहा चोरी किया करते थे। 23 साल में ओम प्रकाश राजभर ने जो किया है, क्या किसी और ने किया? जब हमने अपने बाप को बाप कहना शुरू किया, तब लोगों का ध्यान सुहेलदेव महाराज की ओर गया।’- ओम प्रकाश राजभर पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/lVZ4X9t

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *