कानपुर शहर में झमाझम बारिश होने के बाद शहर के हालात बदत्तर हो गए है। शहर के अधिकतर मुख्य मार्ग खुदे पड़े है। जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। बारिश होने के बाद दैनिक भास्कर के पांच रिपोर्टर ने शहर में पड़ताल की। सबसे पहले बात कंपनीबाग चौराहे की कंपनीबाग चौराहे से रावतपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर मेट्रो का काम चल रहा है। जिसकी वजह से सड़क में गड्डे और मिट्टी फैली हुई है। सड़क पर मिट्टी होने की वजह से फिसलन बढ़ी है। अब लोग सड़कों पर गिर रहे है। यहां पर मोटरसाइकिल सवार ज्यादा गिर रहे है। यहां पर करीब 18 महीने से खुदा हुआ पड़ा है। यहां पर मेट्रो और जलकल के काम की वजह से सब खुदा पड़ा है। अब तो यहां सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे गिर रहे है। कानपुर में मौत का कुआं बना ईदगाह चौराहा शहर के ईदगाह चौराहा के पास 500 मीटर में 3 जगह सड़क धंसी हुई है। बारिश होने के बाद यहां पर लोग घरों से निकलने मे डर रहे है। ईदगाह चौराहा के पास 7 मकानों को दरकने का खतरा लगातार बना हुआ है। अब बारिश में ये खतरा और बढ़ गया है। यहां पर सड़क लगातार धंस रही है। ये सड़क लगातार धंस रही है। इस गड्डे की लंबाई 10 फिट और बढ़ करके करीब 30 मीटर हो गई है। लोग अब इस गड्डे को मौत का कुआं बोल रहे है। नगर निगम की कोई प्लानिंग नहीं शहर के भाजपा पार्षद आलोक पांडेय बताते है जब मेयर को पता है शहर के नाले 150 साल पुराने अंग्रेजों के जमाने के है। तो शहर के लिए अतिरिक्त बजट मांग के नाला डैमेज होने से पहले काम करवाना चाहिए। ऐसे तो एक दिन पूरे शहर के नाले धंस जाएंगे। लेकिन नगर निगम की कोई प्लानिंग नहीं है। यही के रहने वाले सूरज बताते है, 22 तारीख से नाला धसने के बाद केवल अभी तक गाटर लग पाए है। ग्राउंड पर कोई काम नजर नहीं आ रहा है। हमको ये गड्डा पिकनिक स्पॉट बनता हुआ नजर आ रहा है। यहां पर अधिकारी और नेता केवल फोटो खिंचवाने के लिए आते है। अब बारिश के बाद स्थितियां और भयावह हो रही हैं, अगर ज्यादा बारिश हो जाएगी तो स्थितियां और खराब हो जाएगी। सीवर लाइन की वजह से खुदी पड़ी सड़क शहर के काकादेव एरिया में देवकी चौराहा से छपेड़ा पुलिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। अब सीवर लाइन की पढ़ने की वाटर लाइन फूट गई है। इस सड़क पर नगर निगम ने साइन बोर्ड तक नहीं लगाया है। जिससे गाड़ी और मोटरसाइकिल से आने वाले लोग इस सड़क पर आ जा रहे है और यहां फैले दलदल में फंस जाते है। यहा के लोगों का कहना है, यहां रात में काम होता है, दिन में काम नहीं हो पा रहा है। अब इधर से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। किसी भी तरह के साइन बोर्ड की व्यवस्था नहीं की है। जिसकी वजह से लोग गिर कर चोटिल हो रहे है। अब तो बारिश होने के बाद यहां और ज्यादा जल भराव हो गया है, ये लोग खोद के चले जाते है। यहां पर करीब 15 दिनों से काम चल रहा है। बारिश की वजह से कीचड़ बड़ गया है, अब दुकानदारी में भी दिक्कत हो रही है।
https://ift.tt/YpSd17V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply