DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रधानाध्यापक पर नमाज पढ़ाने का आरोप:ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुँच किया समर्थन, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

मथुरा के नोहझील क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर बच्चों को नमाज पढ़ाने के आरोप लगे हैं। इस मामले में मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण प्रधानाध्यापक के समर्थन में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपों को निराधार और राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रधानाध्यापक के समर्थन में आए ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद लंबे समय से विद्यालय में कार्यरत हैं। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है और उनके खिलाफ पहले कभी कोई शिकायत नहीं मिली। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी उनके कार्य से पूरी तरह संतुष्ट हैं। ग्रामीण दयानंद पाठक ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक को राजनीति के तहत झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रधानाध्यापक को पुनः विद्यालय में तैनात किया जाए। नोहझील निवासी हरेंद्र सिंह ने भी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाला पूर्व प्रधान दूसरे गांव का निवासी है और उसका विद्यालय से सीधा संबंध नहीं है। हरेंद्र सिंह ने सवाल उठाया कि बिना ठोस प्रमाण के ऐसे आरोप लगाना गलत है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में पढ़ाई का माहौल अच्छा है और किसी धार्मिक गतिविधि की जानकारी ग्रामीणों या अभिभावकों को नहीं है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषमुक्त पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को बहाल करने की मांग दोहराई। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/h1n0bRM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *