यूजीसी कानून को लेकर इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अग्निहोत्री करीब दस मिनट तक शाहजहांपुर में रुके और स्वागत करने वाले पदाधिकारियों से यूजीसी कानून पर चर्चा की। इसके बाद वे पीलीभीत में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। कुछ दिन पहले लाए गए यूजीसी कानून को लेकर प्रदेश भर में काफी हंगामा हुआ था। बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी कानून के विरोध और शंकराचार्य से कथित अभद्रता के मामले में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए थे। मंगलवार को अलंकार अग्निहोत्री पीलीभीत में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। जब उनके शाहजहांपुर से गुजरने की जानकारी जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष मिश्रा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शाश्वत मिश्रा और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा को मिली, तो वे कचहरी के पास पहुंच गए। उन्होंने अग्निहोत्री का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों से करीब दस मिनट तक चर्चा हुई। जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी ने बताया कि अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी कानून के विरोध में इस्तीफा दिया था और हम सब उनके इस फैसले के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अग्निहोत्री अपने फैसले पर डटे हुए हैं और उन्हें डटे रहना भी चाहिए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शाश्वत मिश्रा ने बताया कि अचानक सूचना मिलने के कारण अग्निहोत्री सिर्फ दस मिनट ही रुक पाए थे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।
https://ift.tt/xA0lXtF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply