रामपुर जिला कारागार में बंद अब्दुल्लाह आजम को लेकर समाजवादी पार्टी और जेल प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने जेल में अब्दुल्लाह आजम को मूलभूत सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाया है, जबकि जेल अधीक्षक राजेश यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात के बाद कहा कि वह उनके मुकदमों के सिलसिले में मिलने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुलाकात के दौरान एलआईयू (LIU) के अधिकारी लगातार मौजूद रहे, जिससे खुलकर बातचीत नहीं हो सकी। अजय सागर का कहना है कि जेल में अब्दुल्लाह आजम को मूलभूत सुविधाएं भी ठीक से नहीं दी जा रहीं, जो मानसिक उत्पीड़न के समान है। हालांकि अजय सागर ने यह भी स्पष्ट किया कि अब्दुल्लाह आजम का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है और उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं है। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने कहा कि सपा नेताओं द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब्दुल्लाह आजम और मोहम्मद आजम खान दोनों को जेल मैनुअल के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि मोहम्मद आजम खान और अब्दुल्लाह आजम 17 नवंबर से रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इससे पहले भी आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और अन्य सपा नेताओं द्वारा जेल प्रशासन पर इसी तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं, जिन्हें प्रशासन हर बार खारिज करता रहा है।
https://ift.tt/t42vpWh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply