DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:जेल में बंद रहने के दौरान हुई दोस्ती, छूटकर साथ करने लगे घटना

लखनऊ की चिनहट पुलिस ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों के गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कीमती जेवर और 2.60 नगद बरामद हुआ है। जेल से छूटने के बाद दोनों साथ मिलकर घटना को अंजाम दे रहे थे। दोनों पर अलग-अलग थानों में 22 मुकदमें दर्ज हैं। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया चिनहट हरदासी खेड़ा निवासी सुरेंद्र शर्मा के घर 24 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर से नगदी व कीमती सामान पार कर दिया था। जिसका मुकदमा दर्ज करके अज्ञात चोरों की तलाश में टीम लगाई गई थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात दो चोरों को राष्ट्रीय ग्राम उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज मटियारी के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान इंदिरा जरहरा निवासी राहुल गुप्ता (35) और कर्नल गंज गोंडा निवासी रामू कश्यप उर्फ करिया (47) के रूप में हुई। आरोपी सुरेंद्र के घर का ताला तोड़कर कीमती जेवरात, 1.10 लाख रुपए नगद, हीरो सीडी डीलक्स बाइक (UP32HU6380) और अन्य घरेलू सामान उठा ले गए थे। तलाशी में उनके पास से सोने की अंगूठियां, लॉकेट, झुमके, नथ, बाली, चांदी की करधन, बिछिया और पायल, गैस सिलेंडर, टीवी, बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, औजार, फर्जी नंबर प्लेट और 2.66 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
आशियाना की चोरी का भी खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 28 जनवरी को थाना आशियाना क्षेत्र में भी एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। उस मामले में चोरी की गई 60 हजार रुपए भी बरामद किया गया है। जेल में हुई दोस्ती
आरोपियों ने बताया कि वे पहले भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। जेल में ही उनकी दोस्ती हुई और बाहर आने के बाद उन्होंने मिलकर चोरी की योजना बनाई। चोरी के माल का बंटवारा करते समय ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


https://ift.tt/qlod5KI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *