DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सम्भल में दो बाइकों की भीषण टक्कर:हादसे में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

सम्भल के थाना केला देवी क्षेत्र में मंगलवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, महावीर (पुत्र बृजपाल, निवासी रुदायन) अपने दोस्त रिंकू (पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम मजरा, थाना केला देवी) के साथ बाइक से संभल जा रहे थे। रायपुर रोड पर उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर राजू (पुत्र जगदीश) और अतीक (पुत्र नासिर), दोनों निवासी ग्राम सोधन, थाना केला देवी, सवार थे और अपने गांव की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। रायपुर रोड पर पहुंचते ही चालक वाहनों पर नियंत्रण नहीं रख सके, जिसके परिणामस्वरूप जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है।


https://ift.tt/G2dYImX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *