पापा ये मेरा सौभाग्य था, जो मैं आपके घर में पैदा हुआ… मै जा रहा हूं, मुझे सुकून चाहिए… मां मैं तुम्हें छोड़ कर जा रहा हूं… इस बात का मुझे बहुत दुख है, भैया–भाभी तुम बहुत अच्छे थे… भाभी तुम ही इस घर को चला सकती हो। दो पेज के सुसाइड नोट में यह बातें लिखकर बिठूर थाना क्षेत्र के होरा बांगर नई बस्ती में मंगलवार सुबह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 25 साल के छात्र अजीत कुमार ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की तो छात्र की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट, शराब की बोतल, गिलास व सिगरेट के पैकेट मिले।
3 साल से कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कानपुर देहात, रसूलाबाद, कैंजरी घासी निवादा, पिता जयवीर सिंह फौज से रिटायर्ड है। वर्तमान में वह केसा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। परिवार में मां मोना, दो बेटे पुष्पेंद्र और अजीत कुमार उर्फ जीतू है। ताऊ रणवीर सिंह ने बताया कि जीतू 3 साल से नारामऊ में एल्मिको टाऊनशिप के पीछे स्थित होरा बांगर स्थित ताऊ के निर्माणाधीन 3 मंजिला मकान में करीब 3 साल से रहकर तैयारी कर रहा था। इससे पहले वह दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दे चुका था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे जीतू घर से वापस लौटा था। रात करीब 9 बजे मौसेरे भाई अंशू ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठी। सुबह कोचिंग जाने के लिए बर्रा विश्व बैंक निवासी दोस्त आदर्श ने फोन किया, कॉल न उठने पर वह घर पहुंचा तो मेनगेट बंद था। घर के पिछले रास्ते से वह कमरे में पहुंचा तो जीतू का शव लटकता मिला। कमरे में शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट पड़े हुए थे, कान में ईयर ब्ड्स लगे हुए थे। अब पढ़िए छात्र ने क्या लिखा पापा, भैया आप लोग बहुत अच्छे हो, आपको देखकर मैं बड़ा हुआ… मैं अपनी बातें किसी को बता नहीं सकता था। जो मैं लिख रहा हूं, वो मैं बिना नशे के नहीं लिख सकता था… इसलिए आज शराब पी है। दीदी, चाचा, भैया आप सब बहुत अच्छे है। मेरे बारे में किसी को कुछ जानना हो तो मेरे दोस्त आदर्श, आशू, दीपक से पूछ लीजिएगा… ये सब मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं अब सुकून चाहता हूं, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं… सुसाइड नोट में सबसे ऊपर लिखा हुआ था कि राधा काश तुम मुझे छोड़कर न जाती, मैं भी तुम्हारे साथ चलता… मामले की जांच में जुटी पुलिस परिजनों की जानकारी पर बिठूर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की तो जीतू के पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि छात्र के कमरे से शराब की बोतल मिली है। दो पेज के सुसाइड नोट में छात्र ने परिवार के बारे में भावनात्मक बातें लिखी हैं, जिसमें छात्र ने अपनी एक महिला मित्र का भी जिक्र किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/lVZ4X9t
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply