महराजगंज के बरगदवा में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला:शौचालय जा रही महिला का गला रेता, हाथ की नसें काटीं; हालत नाजुक

महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहना में एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला हुआ। घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की है। महिला जब घर के पीछे स्थित शौचालय जा रही थी, तब अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उसका गला रेतने का प्रयास किया। हमलावर ने महिला के हाथ की नसें भी काट दीं। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावर की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर