सहारनपुर में एसआईआर की जनसुनवाई के दौरान BLO की मौत हो गई। वह लोगों की शिकायत सुन रहे थे। अचानक सीने में तेज दर्द उठा और कुर्सी से जमीन पर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद परिजन को घटना की सूचना दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बीएलओ दुष्यंत सिंह बेदी सिचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। घटना मंगलवार दोपहर की नूर बस्ती थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला… दुष्यंत सिंह बेदी मूल रूप से चकहरहेटी के रहने वाले थे। वर्तमान में नूर बस्ती क्षेत्र के बीएलओ थे। उनकी ड्यूटी नुमाइश कैंप क्षेत्र में माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी। वह मंगलवार दोपहर SIR से जुड़े मामलों की जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। वह कुछ देर तक कुर्सी पर सीने पर हाथ रखकर बैठे रहे। इसके बाद अचानक जमीन पर गिर गए। वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें उठाने की कोशिश की, जब नहीं उठे तो उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। 8 साल पहले पत्नी की हो चुकी है मौत
दुष्यंत सिंह के पत्नी की मौत करीब 8 साल पहले हो चुकी है। परिवार में उनकी मां और दो छोटे बच्चे हैं। उनमें 9 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। दुष्यंत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी मौत के बाद परिवार को देखने वाला कोई नहीं बचा है। जून में रुड़की हुआ था ट्रांसफर
दुष्यंत सिंह का जून में रुड़की स्थित सिंचाई विभाग में ट्रांसफर हो गया था। लेकिन प्रशासन ने चुनाव और एसआईआर से जुड़ी ड्यूटी के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। वे लगातार सहारनपुर में ही ड्यूटी कर रहे थे।
———————–
ये खबर भी पढ़ें….
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अयोध्या GST अफसर ने थूककर चाटा:भैंस के मांस के नाम पर गौमांस विदेशों में भेजा जा रहा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह इस्तीफा वापस लेने पर तंज कसा। उन्होंने हंसते हुए कहा- बरेली मजिस्ट्रेट के इस्तीफा देने के बाद जो त्याग पत्र दिलवाया गया था। वो वापस हो चुका है। आदमी थूक कर चाट चुका है। हमने तभी कहा था कि ये जो त्याग पत्र दिया गया है वो चार दिन में वापस होगा। और वही हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/y9APTJw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply