आतंकी पन्नू पर UAPA लगाया:सिख सैनिकों को भड़काने की कोशिश की, पाकिस्तान में कहा था- PM मोदी को तिरंगा फहराने से रोकने पर ₹11 करोड़ देगा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ देशद्रोह का एक और मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अमेरिका में बैठा आतंकी पन्नू भारत की अखंडता के खिलाफ सिख सैनिकों को उकसाने का काम कर रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि उसने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 15 अगस्त के दिन दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकने पर 11 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा पाकिस्तान में की। इसके लिए उसने भारतीय सेना में शामिल सिख सैनिकों का आह्वान किया था। पाकिस्तान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से बात की
आतंकी के खिलाफ NIA ने 19 अगस्त 2025 को FIR दर्ज की है। इस FIR के अनुसार, पन्नू ने 10 अगस्त 2025 को पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम को उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इसमें वह अमेरिका के वॉशिंगटन से वर्चुअली पत्रकारों से जुड़ा। प्रधानमंत्री को रोकने वाले को इनाम की घोषणा
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) का मकसद भारत में अशांति फैलाना, सिख सैनिकों को भड़काना और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाना था। PC के दौरान उसने घोषणा की थी कि भारतीय सेना का जो सिख सैनिक प्रधानमंत्री मोदी को 15 अगस्त के दिन लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोक देगा, उसे वह 11 करोड़ रुपए का इनाम देगा। पंजाब के साथ दिल्ली-हरियाणा को खालिस्तान का हिस्सा दिखाया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतंकी पन्नू ने न केवल भारत की संप्रभुता को खारिज किया, बल्कि खुले तौर पर खालिस्तान के पक्ष में प्रचार किया। पन्नू ने SFJ का नया “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” रेफरेंडम मानचित्र भी जारी किया, जिसमें पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को भी कथित खालिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। इस मामले में NIA ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भड़काऊ VIDEO जारी किया:बोला- दिवाली पर अयोध्या में अंधेरा करूंगा, पंजाब में रहना है तो दिवाली न मनाएं खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने फिर भड़काऊ वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। इस साल दिवाली पर जब अयोध्या में लाखों दीये जलाए जाएंगे, तो वह वहां अंधेरा कराएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Read More

Source: देश | दैनिक भास्कर