DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

3 घंटे घर में मौजूद रहा रिटायर दरोगा का कातिल:प्रयागराज में DVR से मिले फुटेज से खुलासा, शक के आधार पर एक को उठाया

प्रयागराज के लालापुर में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा राम रतन मिश्रा (68) की सिर कूंचकर की गई हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने गांव के ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार नहीं की है। पुलिस को अहम सुराग सीसीटीवी DVR से मिले फुटेज के जरिए हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया है कि हत्यारा करीब तीन घंटे तक घर के भीतर मौजूद रहा। वह सुबह करीब 5 बजे पीछे की ओर से मकान में दाखिल हुआ और करीब 8:30 बजे घर से बाहर निकला। घर के भीतर बिखरा था सामान पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रिटायर्ड दरोगा के घर का सामान बिखरा हुआ था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हालत में मिले, जबकि DVR गायब था। बाद में पुलिस ने घर में ही छिपाकर रखे गए DVR को बरामद कर उससे फुटेज एक्सट्रैक्ट किए, जिसके आधार पर कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले। पुलिस को अब तक घर में फोर्स एंट्री के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी घर से पूरी तरह परिचित था। पोती खाना देने पहुंची, भीतर से बंद था दरवाजा सोमवार सुबह करीब 9 बजे रिटायर्ड दरोगा की पोती यशी खाना देने मदुरी स्थित घर पहुंची थी। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उसने अपने भाई प्रवीण को बुलाया। प्रवीण पीछे की ओर से दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचा, जहां उसने देखा कि दादा राम रतन मिश्रा फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से 5 से अधिक वार किए गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अकेले रहते थे दरोगा, परिवार चकसूशेर गांव में राम रतन मिश्रा मूल रूप से लालापुर के चकसूशेर गांव के रहने वाले थे। उनका एक मकान मदुरी गांव में भी था, जहां वे अकेले रहते थे। उनके दोनों बेटे विजय और संजय मिश्रा मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नियां चकसूशेर गांव स्थित पुराने मकान में रहती हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी से दुश्मनी की जानकारी नहीं है। हालांकि, जिस तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया है, उससे मामला लूटपाट या निजी रंजिश, दोनों की ओर इशारा कर रहा है। थाना पुलिस के साथ एसओजी भी लगाई डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध की कॉल डिटेल, लोकेशन और आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। लूट या रंजिश? दोनों एंगल पर फोकस फिलहाल पुलिस लूटपाट और निजी दुश्मनी, दोनों एंगल पर जांच कर रही है। घर में बिखरा सामान और DVR को नुकसान पहुंचाने की कोशिश से लूट की आशंका जताई जा रही है, वहीं सिर पर बार-बार वार किए जाना निजी रंजिश की ओर भी इशारा कर रही है।


https://ift.tt/ONXYulp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *