आगरा के थाना कमला नगर के बल्केश्वर स्थित भगवान नगर में 40 घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि एक दबंग के डर से पलायन कर रहे हैं। पोस्टर लगने के बाद पुलिस पर मौके पर पहुंची है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर, लोगों का कहना है कि समस्या समाधान न होने तक वो पोस्टर नहीं हटाएंगे।
अब पढ़िए मोहल्ले वालों ने जो बताया
भगवान नगर के रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में शहजाद और उसका बेटा सनी परिवार के साथ रहते हैं। सनी दबंग है। वो आए दिन मोहल्ले के लोगों से मारपीट करता है। 2 फरवरी को मोहल्ले में एक परिवार में समारोह था। सनी उनके घर में घुस आए। मारपीट करने लगा। उसके गले से सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। बीच बचाव पर उनके चोट लगे। गले में दो टांके आए हैं। वहीं, प्रीति अग्रवाल का कहना है कि सनी ने उनके साथ भी अभद्रता की। गाली गलौज की। विरोध करने पर घर में घुस आया। उन्होंने किसी तरह से अपने को सेफ किया। पुलिस ने नहीं सुनी बात
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कल जब इस मामले को लेकर कमला नगर थाने गए तो पुलिस इंस्पेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। वो उल्टे पीड़ित को ही धमकाने लगे। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। पूर्व में भी कई शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पूर्व में कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती है। क्षेत्रीय पार्षद हरीओम बाबा अग्रवाल का कहना है कि आरोपी युवक उनके साथ भी मारपीट कर चुका है।
https://ift.tt/FViCJ5c
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply