DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही में प्रारूप 7 से मतदाता सूची से नाम हटे:ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग

भदोही के ज्ञानपुर विकासखंड में कसीदहा गांव के ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रारूप 7 का उपयोग करके उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। ग्रामीणों ने गांव के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रारूप 7 फॉर्म के आधार पर नाम काटने के आदेश मिलने की बात कही। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगभग 400 मतदाता हैं, जिनमें से 150 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। भाजपा नेताओं पर दबाव बनाने का आरोप जब ग्रामीणों ने बीएलओ से पूछा कि यह फॉर्म कहां से आया है, तो बीएलओ ने कथित तौर पर बताया कि यह एक भाजपा नेता द्वारा दिया गया था। बीएलओ ने यह भी कहा कि यदि ग्रामीण जिलाधिकारी के पास नहीं जाएंगे, तो उनके नाम काट दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता उन पर दबाव बना रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव में जांच कराकर काटे गए नामों को मतदाता सूची में फिर से जोड़ा जाए, ताकि वे अपने गांव के निवासी बने रहें। इस अवसर पर शफीक अहमद, शमशुद्दीन, वहीद, अब्दुल परवेज, हसमत, सलीम, अब्बास, खुर्शीद, इब्राहिम सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


https://ift.tt/t75oDcI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *