गोंडा में 19 साल का भांजा अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। पकड़े जाने पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की सहमति जताई। दोनों ने थाने में लिखा-पढ़ी की और साथ चले गए। घर से जाने से पहले मामी ने एक लेटर लिखा- मेरे पति और दोनो बच्चों से मेरा कोई रिश्ता नहीं है। मैं अपनी मर्जी से विनीत के साथ जा रही हूं। पति के जमीन-जायदाद से भी मेरा कोई लेना-देना नहीं है। दोनों के बीच 4 महीने से लव-अफेयर चल रहा था। 2 महीने पहले मामी ने भांजे के साथ रहने के लिए फांसी लगाने का प्रयास किया था। मामी ने साल 2017 में मामा से लव मैरिज की थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, भांजे ने मामी के साथ चल रहे लव-अफेयर के चलते शादी करने से भी मना कर दिया था। मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र का है। मामले को विस्तार से जानते हैं…
मजरा परना गांव में दद्दन तिवारी अपनी पत्नी मनीषा और दो बच्चों के साथ रहते हैं। दद्दन पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। उन्होंने 2017 में चंडीगढ़ की मनीषा से गोंडा में प्रेम विवाह किया था। चंडीगढ़ में ही दद्दन और मनीषा की मुलाकात हुई थी। दद्दन चंडीगढ़ में मनीषा के घर में किराए पर रहता था। छह महीने अफेयर के बाद दोनों ने गोंडा में कोर्ट मैरिज कर ली। इटियाथोक के परना गांव में ही दद्दन का चचेरा भांजा विनीत दीक्षित रहता है। दसवीं के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। उसके पिता अरूण दीक्षित कोटा चलाते हैं। दद्दन के घर पर विनीत का अक्सर आना-जाना था। इस बीच मनीषा और विनीत एक-दूसरे के करीब आ गए। भांजे के साथ रहने के लिए लगाई थी फांसी
चार महीने पहले दोनों के बीच लव-अफेयर शुरू हो गया। दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे। इस बात की खबर जब पति को लगी तो उसने मनीषा को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। दो महीने पहले उसने विनीत के साथ रहने के लिए फांसी लगाने का प्रयास किया। उस समय घर वालों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। आधी रात भांजे को घर में बुलाया
रविवार की रात मनीषा का प्यार परवान चढ़ा। उसने विनीत को घर बुलाया। दोनों पूरी रात साथ रहे। अगले दिन सोमवार की देर शाम मनीषा की सास मुनिया देवी कपड़े लेने घर में घुसीं। मां को घर में आता देख मनीषा ने विनीत को अलमारी के पीछे छिपा दिया। मुनिया देवी की नजर विनीत पर पड़ गई। मुनिया देवी ने शोर मचा दिया। मौके पर गांव के लोग जुट गए। लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। दोनों अलग रहने को राजी नहीं हुए। इसके बाद मंगलवार को दोनों इटियाथोक थाने पहुंचे। थाने में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जाने की सहमति पर लिखा-पढ़ी की। मामी के लिए भांजे ने शादी से इनकार कर दिया
ग्रामीणों के अनुसार मनीषा के प्रेम प्रसंग में फंसकर विनीत ने शादी करने से इनकार कर दिया था। मनीषा ने अपने भांजे के साथ जाने के लिए एक लेटर भी लिखा। उसने पत्र में लिखा है- मैं मनीषा तिवारी पत्नि दद्दन तिवारी गांव परना,जिला गोडा के थाने इटियाथोक में रहती हूं। मेरी शादी 2017 में दद्दन तिवारी से हुई थी और मेरे दो लड़के भी हैं। मैं मनीषा तिवारी,विनीत उर्फ वरुण दीक्षित से प्रेम करती हूं। उसके साथ हमेशा के लिए रहना चाहती हूं। हम दोनों पति-पत्नी बनकर एक दूसरे के साथ रहना चाहते है। मेरे पति दद्दन तिवारी और दोनों बच्चों से कोई रिश्ता नहीं है। मैं अपनी मर्जी से विनीत के साथ जा रही हूं। दद्दन तिवारी कि किसी भी जमीन,जायदाद से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। —————— यह खबर भी पढ़ें…
गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला-बच्ची को रौंदा,VIDEO:50 मीटर तक बोनट पर लटकी रही, 3 गाड़ियों को चपेट लिया
गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला और बच्ची को रौंद दिया। टक्कर के बाद महिला कार की बोनट पर करीब 50 मीटर तक लटकी रही। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसका पैर टूट गया। वहीं, बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे में एक स्कूटी समेत 3 अन्य वाहन भी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना विजयनगर थाने की सैन चौक की है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/fYzpG4O
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply