UP बोर्ड (उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर विशेष तैयारियां चल रही है। परीक्षा में किसी भी तरह की सेंधमारी न होने पाए इसके लिए शासन व यूपी बोर्ड की ओर से विशेष सख्ती की गई है। बोर्ड की 7 परीक्षाओं में हाई अलर्ट रहेगा, जिसमें हाईस्कूल की अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय को रखा गया है। इसी तरह इंटरमीडिएट में अंग्रेजी, जीवन विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र व भौतिक विज्ञान विषय शामिल है। इसके अलावा हाईस्कूल की हिंदी,सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी, सामान्य हिंदी, नागरिक शास्त्र, इतिहास, अर्थ शास्त्र व भूगोल विषय को भी अलर्ट में रखा गया है। वाराणसी जोन के 5 ऐसे जनपद हैं जो इस बार की परीक्षा में सवंदेनशील रखे गए हैं जिसमें आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर व गाजीपुर जनपद शामिल हैं। सभी जनपद के DM की अध्यक्षता वाली एक कमेटी भी होगी, इसके लिए बैठकें भी DM की मौजूदगी में करनी होगी। पहले ही नकल माफिया को चिह्नित करेंगे शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नकल माफिया व असामाजिक तत्वों को पहले से चिह्नित किया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि गोपनीय प्रश्न पत्रों की शुचिता व पारदर्शी परीक्षा प्रभावित होने की कोई घटना संज्ञान में आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। UP बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, जिला विद्या निरीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को इसके लिए पत्र भी भेजा गया है।
https://ift.tt/O1rvFoc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply