DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में बदला मौसम, दिन में छाए काले बादल:तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड; सुबह छाया था कोहरा

गोरखपुर में मंगलवार की सुबह कोहरा काफी कम रहा, जिससे विजिबिलटी बनी हुई थी। सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही। लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से गलन भी बरकरार रही। वहीं दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। दिन में धूल भरी तेज हवा के साथ अंधेरा छा गया। धूप देखकर हल्के गर्म कपड़ों में बाहर निकले लेकिन मौसम बदलने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक होगा न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 22 – 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभवना है। दिन में अच्छी धूप खिलेगी लेकिन शाम में फिर से गलन बढ़ेगी। आने वाले एक से दो दिनों तक मौसम लगातार ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह तराई इलाकों में ठंड बढ़ रही है। इसकी वजह से कुछ इलाकों में बारिश और ओलाबृष्टि भी हो रही। मॉर्निंग वॉक पर निकले अमित प्रकाश शाही ने बताया- मौसम कल से बेहतर है आज। हवा भी कम चल रही इसलिए वाकिंग पर आकर अच्छा लग रहा है।


https://ift.tt/aquxAYh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *