बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र में गंगा खादर इलाके में हड़कंप मच गया, जब सोमवार से लापता एक युवक का शव जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव मड्डियो (कोटसराय) निवासी कार्मेंद्र पुत्र रतिराम के रूप में हुई है। कार्मेंद्र सोमवार शाम अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। परिजनों ने नांगल थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार रात को परिजन और पुलिस कार्मेंद्र के फोन की लोकेशन के आधार पर नांगल के खादर क्षेत्र में उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह खादर क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर कार्मेंद्र की स्कूटी भी गिरी हुई मिली। स्कूटी के पास बीयर की खाली बोतलें और कुछ खाद्य सामग्री भी बरामद हुई है। कार्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार्मेंद्र की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
https://ift.tt/LTlZCpd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply