चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा कफन सत्याग्रह मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। एलआईसी तिराहे के पास स्थित शहीद स्मारक पर समाजसेवियों और युवाओं ने कफन ओढ़कर प्रदर्शन किया। मंगलवार को इस आंदोलन को राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता धरना स्थल पर पहुंचे। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, सपा के पूर्व सांसद बालकुमार पटेल और पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल शामिल थे। इन नेताओं ने मेडिकल कॉलेज की मांग को उचित बताया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… सोमवार को सत्याग्रह कर रहे भूपेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिससे प्रशासन में हलचल मच गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को शहीद स्मारक परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि चित्रकूट जैसे आदिवासी और दूरदराज के जिले में गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अब भी बाहर जाना पड़ता है। इसी समस्या को उजागर करते हुए सत्याग्रहियों ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग की है। धरना स्थल पर मौजूद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। फिलहाल, शहीद स्मारक पर कफन सत्याग्रह शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।
https://ift.tt/r6GjHzN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply