DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में पुलिस कर्मियों की संवेदनहीनता:लोहिया पथ पर बारिश से बचने के लिए खड़े बाइक सवारों का किया चालान, लोग बारिश में ही गाड़ी लेकर भागे

लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में लोहिया पथ पर पुलिसकर्मियों का संवेदनहीनता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों का चालान काट रहा है। जिसका वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लखनऊ में मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। जिसके चलते काम पर निकले लोग सड़क किनारे खड़े होकर खुद को बचा रहे थे। तभी वहां पर पुलिसकर्मी व इंटरसेप्टर की गाड़ी आई। जिसमें से पुलिसकर्मी उतारे और बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे खड़े लोगों के गाड़ी का चालान काटने लगे। चालान कटता देख बारिश में अफरातफरी मच गई। लोग अपने गाड़ियों को बचाने के लिए बाइक लेकर भागने लगे। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


https://ift.tt/MGFgikI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *