हाथरस में पिछले चार दिनों से तापमान में गिरावट के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। सर्दी बढ़ने से बच्चे बुखार, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों को लेकर अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आज 100 से अधिक बच्चे इन्हीं बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंचे। निजी अस्पतालों में भी ऐसे बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है। महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भी कई बच्चे इन बीमारियों के कारण भर्ती हुए हैं। बच्चों को सर्दी से बचा कर रखें.. बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि पिछले चार दिनों से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से बच्चे बुखार और खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। डॉ. अग्रवाल ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे बच्चों को सर्दी से बचाकर रखें। बच्चों के बीमार होने पर लापरवाही न बरतें और उन्हें तत्काल योग्य चिकित्सक को दिखाएं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि बच्चे को जुकाम है, तो सादे पानी की भाप सबसे अधिक कारगर है।
https://ift.tt/kAdKhpe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply