रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के जहानामऊ गांव में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग और उप संभागीय परिवहन प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। अपर जिला प्रशासन अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि खनन विभाग को अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद खनन विभाग और एआरटीओ प्रवर्तन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर मिट्टी ढुलाई कर रहे तीन ट्रैक्टर और खुदाई कर रही जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। प्रशासनिक टीम को देखते ही अवैध खनन कर रहे आरोपी फरार हो गए। विभाग ने जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टर और जेसीबी को घुरवारा चौकी के सुपुर्द कर दिया है। इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अवैध मिट्टी खनन के मामले में विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
https://ift.tt/704l1KM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply