सहारनपुर के सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात और बीएलओ के रूप में कार्यरत दुष्यंत सिंह बेदी (36) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से न सिर्फ प्रशासनिक अमला बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। मूल रूप से चकहरहेटी निवासी दुष्यंत सिंह बेदी पुत्र अशोक सिंह बेदी वर्तमान में नूर बस्ती क्षेत्र के बीएलओ थे। वे बीते करीब तीन महीनों से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़ी जनसुनवाई का कार्य कर रहे थे। उनकी ड्यूटी नुमाइश कैंप क्षेत्र में पानी की टंकी के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी, जहां हाउस टैक्स कैशलेस सेंटर और एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें आनंद फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुष्यंत सिंह बेदी का पारिवारिक जीवन पहले से ही संघर्षों से भरा रहा। उनकी पत्नी का निधन करीब आठ साल पहले हो चुका है। परिवार में उनकी वृद्ध मां के साथ दो छोटे बच्चे हैं, 9 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा। दुष्यंत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार जून-जुलाई में उनका तबादला रुड़की स्थित सिंचाई विभाग में हो गया था, लेकिन प्रशासन ने चुनाव और एसआईआर से जुड़ी ड्यूटी के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इसी कारण वह लगातार सहारनपुर में ही ड्यूटी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे। सभी ने उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही गई है। जिले में इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।
https://ift.tt/4N2Hmev
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply