DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तेंदुए जैसे जानवर का कुत्ते पर हमला:हाथरस में वन विभाग ने ड्रोन उड़ा कर चलाया सर्च ऑपरेशन, लोगों में दहशत

हाथरस के विद्यानगर इलाके में रविवार रात एक पालतू कुत्ते पर तेंदुए जैसे जानवर ने हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम आज मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना इगलास रोड स्थित विद्यानगर में हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक जानवर ने पालतू कुत्ते पर हमला किया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है। यह जानवर तेंदुए जैसा प्रतीत हो रहा है। वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लेने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। टीम कल भी इलाके में आई थी। विभाग को जानवर के पग के निशान भी मिले हैं, जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। लोगों ने दहशत में बच्चे नहीं भेजे स्कूल.. इस घटना के कारण स्थानीय लोग इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने आज अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वे जानवर की पहचान और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग के रेंजर अमित मोहन ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम यहां जांच पड़ताल और जानवर की तलाश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक यह शारीरिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह जानवर वास्तव में तेंदुआ ही है। कोई दूसरी सूचना भी नहीं मिली है। इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह जानवर तेंदुआ ही है। वन विभाग की जांच जारी है।


https://ift.tt/hKJlzcO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *