DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

श्रीराम अस्पताल का फार्मासिस्ट हिरासत में:अपहरण व हत्या के प्रयास मामले में संदिग्ध, बस्ती पुलिस ले गई साथ

अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा को एक सप्ताह पहले हुई हत्या से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। परशुराम पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें मंगलवार तड़के करीब चार बजे उनके आवास से हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद बस्ती के पकौली थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में रामप्रीत वर्मा को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अपहरण में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार भी फार्मासिस्ट की निशानदेही पर बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने श्रीराम अस्पताल परिसर में स्थित फार्मासिस्ट के कार्यालय की भी गहन जांच की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पूछताछ को आगे बढ़ाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा के दामाद पर अपहरण और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप हैं। फिलहाल बस्ती पुलिस की टीमें सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या पुलिस के मुताबिक बस्ती एक मामले में पूछताछ के लिए अपने साथ श्रीराम अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा को लेकर गई है।


https://ift.tt/yfgiX4S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *