DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला वकील का थाने आत्मदाह की कोशिश, VIDEO:माचिस जलाते ही पुलिस ने रोका, बोलीं- यूपी बार काउंसिल चुनाव में अभद्रता की गई

प्रयागराज में यूपी बार काउंसिल चुनाव की वोटिंग के दौरान सोमवार को मारपीट और हंगामा हुआ। मारपीट से नाराज बार काउंसिल सदस्य पद की उम्मीदवार महिला वकील सिविल लाइंस थाने में आत्मदाह करने पहुंच गईं। महिला वकील श्रद्धा शुक्ला ने कहा- जब तक आरोपी प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता तब तक वह थाने से नहीं हटेंगी। इसी दौरान वह हाथ में माचिस और ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाने के भीतर बैठ गईं। कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने माचिस जलाकर खुद का जलाने की कोशिश की तभी महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। 3 तस्वीरें देखिए…
महिला वकील बोलीं- मेरे साथ मारपीट हुई, सोने की चेन लूटी महिला वकील श्रद्धा शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- 2 फरवरी 2026 की शाम को वह चुनाव प्रचार में व्यस्त थीं। तभी तिलकर नगर के रहने वाले हर्षित मिश्रा, कार्तिक मिश्रा और उनके साथ आए 30-40 अज्ञात लोगों ने घेर लिया। उनके साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने मेरे गले से सोने की चेन छीन ली। उन्होंने कहा- मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जो कि मेरे साथ हुई घटना की पुष्टि करता है। आरोपियों से परिवार को मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। मुझे सुरक्षा दी जाए। ———————— ये खबर भी पढ़ें
मुंबई से गर्लफ्रेंड को गोरखपुर लाकर मारा:बेटे के लिए बाप का नाम मांग रही थी; 9 साल बाद दोबारा शुरू हुई लव स्टोरी का अंत मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की गोरखपुर में हत्या की गई। उसकी जिंदगी में आया पहला प्यार ही मौत का कारण बना। मुंबई में जिस विजय के साथ वो लिव-इन में रही। वही विजय बेटे का बाप बनने के सिर्फ 1 साल बाद ही प्रिया से दूर हो गया। पढ़िए पूरी खबर


https://ift.tt/EaSflVb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *