संभल जिले में एक युवक का शव जंगल में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। उक्त घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव गढ़ा की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र जमुना सिंह के रूप में हुई है। भूपेंद्र सिंह 14 दिन पहले हरियाणा के गुरुग्राम से अपने गांव लौटा था, जहां वह चाट-पकौड़ी का ठेला लगाता था। दो दिन पहले वह अपनी मौसी के घर गांव रिवाड़ा, थाना जुनावई गया था। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह गांव लौट आया था और देर शाम घर से यह कहकर निकला कि थोड़ी देर में आता हूं, लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसका शव जंगल में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और शव को घर ले गए। मृतक की मां जयवंती देवी और अन्य परिजनों में शोक का माहौल है। भूपेंद्र के चार भाई (बहादुर सिंह, श्रीपाल सिंह, जीतपाल सिंह) और दो बहनें (रामवती, क्रांति) हैं। मृतक के भाई बहादुर सिंह ने बताया कि भूपेंद्र उनका छोटा भाई था और गुरुग्राम में ठेली लगाता था। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके भाई ने ऐसा कदम क्यों उठाया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी की ओर से कोई शिकायत मिलती है, तो जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/ZRNfOHW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply