श्रावस्ती जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, जब प्रोजेक्ट नन्ही कली की छात्रा सानिया बानो ने नेशनल लेवल तूफ़ान गेम्स में 10-12 वर्ष आयु वर्ग में ऑल-राउंडर का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता नंदी फाउंडेशन द्वारा मुंबई मे आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से चयनित छात्राओं ने हिस्सा लिया। श्रावस्ती जिले से दो नन्ही कली छात्राएं, सानिया बानो (यूपीएस राजापुररानी) और सुमन (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जमुनहा), नेशनल लेवल तूफ़ान गेम्स के लिए फाइनलिस्ट के रूप में क्वालिफाई हुई थीं। हालांकि, किन्हीं कारणों से फाइनल प्रतियोगिता में केवल सानिया बानो ही भाग ले सकीं। सानिया बानो ने प्रतियोगिता में चार अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया और सभी में मेडल जीते। उन्होंने 50 मीटर स्प्रिंट, एंड्योरेंस रन और शटल रन में गोल्ड मेडल हासिल किए, जबकि स्टैंडिंग लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सानिया बानो को ऑल-राउंडर का खिताब प्रदान किया गया। सानिया की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि प्रोजेक्ट नन्ही कली, नंदी फाउंडेशन और श्रावस्ती जिले के लिए भी गर्व का विषय है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि जब लड़कियों को सही मार्गदर्शन, अवसर और संरचित स्पोर्ट्स प्रशिक्षण मिलता है, तो वे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।
नांदी फाउंडेशन की प्रोजेक्ट नन्ही कली श्रावस्ती प्रोग्राम ऑफिसर अपर्णा सिंह ने बताया कि यह नेशनल लेवल तूफ़ान गेम्स 29 और 31 जनवरी को मुंबई में आयोजित किए गए थे। उन्होंने कहा, “श्रावस्ती से प्रतिभाग करने वाली छात्रा ने चारों इवेंट में मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए बेहद गर्व का विषय है।” सानिया बानो की यह ऐतिहासिक सफलता आने वाली पीढ़ियों की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। यह संदेश देती है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें तो ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा सकती हैं।
https://ift.tt/Aqdeusz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply