हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्रा से लिफ्ट के बहाने छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुई। छात्रा ललपुरा बस स्टैंड से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गांव के राजकुमार शर्मा ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर सुनसान इलाके में पहुंचने पर आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहीं महिलाएं मौके पर पहुंचीं। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकला। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
https://ift.tt/is9ldoR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply