DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली के ईट पजाया चौराहे पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया:150 अवैध निर्माणों को गिराया जाना है, मौके पर फोर्स तैनात

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित ईट पजाया चौराहा आज बुलडोजर गरज रहा है। रेलवे की बेशकीमती जमीन पर सालों से काबिज अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर उतार दिए हैं। रेलवे ने इस क्षेत्र में लगभग 150 अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया था, जिनमें झुग्गी-झोपड़ियों से लेकर पक्के मकान तक शामिल थे। आज सुबह से ही इन निर्माणों को ज़मींदोज़ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छावनी में तब्दील हुआ इलाका रेलवे प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरा है। मौके पर RPF, GRP और स्थानीय पुलिस की भारी तैनाती की गई है। सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच रेलवे के दो बुलडोजर लगातार अवैध ढांचों को गिरा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था इतनी पुख्ता है कि कानून व्यवस्था बिगड़ने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है। नोटिस के बाद भी नहीं खाली की जमीन रेलवे अधिकारी अखिलेश कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को जमीन खाली करने के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। अंततः प्रशासन को मजबूरन बलपूर्वक इन कब्जों को हटाने का निर्णय लेना पड़ा। विरोध हुआ बेअसर, अब होगा विकास जब बुलडोजर ने कार्रवाई शुरू की, तो कुछ स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध करने की कोशिश भी की। हालांकि, भारी पुलिस बल और प्रशासन की सख्ती के आगे प्रदर्शनकारियों की एक न चली। रेलवे का कहना है कि इस जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद अब यहां विकास कार्य और रेलवे के प्रोजेक्ट्स को गति दी जाएगी।


https://ift.tt/teg2ynf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *